बीसलपुर के गांव सiदियां के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कार । स्रोत - ग्रामीण
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव शादियां के पास सोमवार को सुबह जेसीबी की चपेट में आकर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मोहल्ला बाजार कटरा निवासी लोकेश मिश्रा ने बताया कि उनका पुत्र अंकित मिश्रा सोमवार को सुबह कार से गांव भंसूड़ा से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव शादियां के पास सामने से आ रही जेसीबी की चपेट में आकर उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे पलट गई। इसमें कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। संवाद