बीसलपुर। बरेली मार्ग के भडरिया मोड पर शुक्रवार को तड़के एक कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार नेपाल के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नेपाल के कैलाली शहर के टीकाराम शुक्रवार को तड़के बरेली से अपनी कार लेकर बीसलपुर की ओर आ रहे थे। उन्हें इधर से नेपाल जाना था। रास्ते में भडरिया मोड पर कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। हादसे में टीकाराम के अलावा कार में सवार उनकी पत्नी डूमर भूल और उनके परिवार के रतन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। संवाद