फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खेल के मैदान पर बाढ़ से बचाव की सामग्री को फैलाकर कर लिया कब्जा

विज्ञापन
गांव नेहरोसा के खेल के मैदान में फैला बाढ़ से बचाव कार्य का सामान । स्रोत - राजस्व विभाग
विज्ञापन
पूरनपुर। बाढ़ से बचाव की सामग्री खेल मैदान पर फैलाकर कब्जा कर लिया गया। जन शिकायत सुनवाई के दौरान मिली शिकायत पर एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला शुक्रवार को मौके पर पहुंचे। उन्हें भी खेल के मैदान पर बाढ़ से बचाव का सामान फैला मिला। प्रधान के पति को तलब कर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा।
विज्ञापन


शुक्रवार को शारदा नदी के पार गांव नहरोसा का निरीक्षण कर लौटे एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान गांव नहरोसा के खेल मैदान पर बाढ़ खंड के लोगों के कब्जा कर बाढ़ से बचाव का सामान फैलाने की शिकायत मिली थी।
शिकायतकर्ताओं का कहना था कि खेल मैदान पर कब्जा होने से गांव के बच्चे खेलने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। उन्होंने बताया कि जांच में खेल के मैदान पर बाढ़ से बचाव का सामान फैला मिला। प्रधान के पति को बुलाकर नाराजगी जताई गई। साथ ही बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

बताया कि इसके अलावा इंटरलॉक सड़क पर जांच में ईंटें नदारद मिलीं। प्रधान के पति ने बताया कि सड़क के पक्के निर्माण के लिए इंटरलॉकिंग ईंटों को उखड़वाकर एक स्थान पर रखवाया गया है। जिसपर नाराजगी व्यक्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें