पूरनपुर। नगर के विद्युत सब स्टेशन में 10-10 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर लगेंगे। ट्रांसफार्मर आगरा से मंगवाया गया है। इसके आने में तीन दिन का समय लगने की बात कही जा रही है। ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ने से ओवरलोड, लो-वोल्टेज आदि की समस्या से उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी। नगर के विद्युत सब स्टेशन में अभी पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर से नगर में बिजली आपूर्ति की जाती है। उप खंड अधिकारी (बिजली) मोहित गुप्ता ने बताया कि ओवरलोड आदि समस्या पर पांच-पांच एमबीए ट्रांसफार्मरों की जगह 10-10 एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें से 10 एमवीए के एक ट्रांसफार्मर लगाने की स्वीकृत मिल गई है। इसमें से एक ट्रांसफार्मर बुधवार को आगरा से पूरनपुर के लिए रवाना किया गया है।