फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जहानाबाद में पुराने ओवरहेड टैंक की बढ़ेगी क्षमता, 11 सौ घरों को दी जाएगी आपूर्ति

विज्ञापन
कार्यालय नगर पंचायत जहानाबाद । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जहानाबाद में जोन एक के तहत जल निगम की ओर से नगर पंचायत परिसर में बने पुराने टैंक की क्षमता बढ़ाकर चार वार्डों के 1101 घरों में पानी की आपूर्ति दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुनर्गठन जल योजना (अमृत 2.0) के तहत नगर पंचायत में जोन एक चार वार्डों में जलापूर्ति के लिए जल निगम की ओर से काम को शुरू किया गया है। जोन में शामिल चार वार्ड के 1101 घरों में जलापूर्ति के लिए अलग से ओवरहेड टैंक नहीं बनाया जाएगा। नगर पंचायत कैंपस में पहले से बने ओवरहेड टैंक की ही क्षमता बढ़ाई जाएगी। यहां बता दें कि अभी ओवरहेड टैंक की क्षमता 400 किलोलीटर की है, जिसे बढ़ाया जाएगा। सभी 1101 घरों में कनेक्शन के लिए 4.4 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डाली जाएंंगा। योजना के तहत जहां पुरानी पाइप लाइन हैं, वहां नई लाइनें डाली जाएंगी। खराब लाइनें दुरुस्त कराई जाएंगी। बता दें कि जोन दो के लिए मोहल्ला नई बस्ती में अभी ओवरहैड टैंक के निर्माण के लिए जमीन नहीं मिल सकी है।

पूरनपुर नगर क्षेत्र में भी होंगे 2496 घरों में कनेक्शन
अमृत योजना 2.0 के तहत पूरनपुर के छूटे सात वार्डों को जोन दो में शामिल किया गया है। वार्ड के 2496 घरों में कनेक्शन दिए जाएंगे। शुद्ध जलापूर्ति के लिए दो ओवरहैड टैंक बनाए जाएंगे। इसमें एक 350 और दूसरा 600 किलोलीटर क्षमता का होगा। घरों में जलापूर्ति के लिए 11.324 किलोमीटर की पाइप लाइन डाली जाएगी। इसके लिए 8.24 करोड़ रुपये का बजट भी जारी किया गया है। यहां पर भी जोन एक के लिए जमीन नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


नगर पंचायत कैंपस में बने पुराने टैंक का ही उपयोग किया जाएगा। विस्तार कर लोगों के घरों में जलापूर्ति दी जाएगी। इसके लिए काम शुरू कराया जाएगा। सामान आ गया है।- प्रवीन कुमार, सहायक अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें