फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीघ्र पकने वाली प्रजाति का गन्ना पैदा करें किसान

Thu, 07 Jan 2016 11:11 PM IST
बीसलपुर (पीलीभ्ाीत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर के सहायक निदेशक डॉ. पीके कपिल ने कहा कि किसान शीघ्र पकने वाली प्रजाति का गन्ना पैदा करें।
विज्ञापन

सहायक निदेशक ने बुधवार को गांव सुहेला में गन्ना विभाग के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी में कहा कि शीघ्र पकने वाली प्रजातियों से किसानों को भी लाभ होता है और चीनी मिलों का परता भी अच्छा आता है। गोष्ठी में गन्ना संस्थान शोध संस्थान के कीट वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने किसानों को गन्ने के खेतों में लगने वाली बीमारियों की जानकारी दी और उनकी रोकथाम के उपाय बताए। गोष्ठी में संस्थान के प्रशिक्षक एमएस वर्मा, गन्ना विकास परिषद के एससीडीआई मानवेंद्र त्रिपाठी और किसान सहकारी चीनी मिल के सीसीओ इंद्रपाल आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। अधिकारियों ने किसानों को शीघ्र पकने वाली प्रजातियों का गन्ना उत्पादन करने को प्रेरित किया। गोष्ठी में तमाम किसानों ने गन्ने की खेती से संबंधित तमाम सवाल किए, जिनके अधिकारियों ने संतोषजनक जवाब दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें