फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी नया खाता खोलकर रखेंगे खर्च का हिसाब

Wed, 11 Jan 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
प्रत्याशी नया खाता खोलकर रखेंगे खर्च का हिसाब
विज्ञापन
चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को अलग बैंक खाता खोलकर चुनाव के दौरान हुए खर्च का लेखा जोखा तैयार करना होगा। एडीएम ने पार्टी प्रतिनिधियों की बैठक में आयोग के निर्देशों की जानकारी दी। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में एडीएम अजयकांत सैनी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक हुई। विभिन्न पार्टियों से पहुंचे प्रतिनिधियों को एडीएम ने बताया कि चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों के लिए कई नियम कायदे लागू किए हैं। इनका उल्लंघन होने पर कार्रवाई की जा सकती है। मुख्य कोषाधिकारी महामिलिंद लाल ने प्रतिनिधियों को बताया कि चुनाव लड़ने के लिए प्रत्येक प्रत्याशी को अलग से बैंक खाता खोलना होगा। चुनाव में होने वाले सारे खर्च इसी खाते के माध्यम से किए जाएंगे। इसके अलावा इस खाते में आने वाली धनराशि चाहे वह अपने पास से जमा की हो या चंदे से मिल रही है का पूरा विवरण रखना होगा। चंदा अथवा स्वयं की धनराशि से सीधे किसी को भुगतान नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आय व्यय का विस्तृत ब्यौरा भी प्रत्याशियों को रखना होगा साथ ही समय समय पर लेखा विभाग को दिखाना भी होगा। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक में एएसपी डॉ. रामसुरेश यादव, एसडीएम जेपी चौहान, श्रद्धा शांडिल्यायन, बीपी सिंह, दीपेंद्र जौहरी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें