बीसलपुर। आरबीएल पब्लिक स्कूल में चल रहे चार दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर में शनिवार को दूसरे दिन योग और व्यायाम कराए। उन्होंने शिविरार्थियों की नगर में जागरूकता रैली भी निकलवाई।
आरबीएल पब्लिक स्कूल में 16 जून से चार दिवसीय वार्षिक ग्रीष्मकालीन शिविर चल रहा है। इस शिविर में शनिवार को दूसरे दिन राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के योग शिक्षक एपी शर्मा ने शिविरार्थियों को विभिन्न प्रकार के योग और व्यायाम करवाए। उन्होंने शिविरार्थियो को योग और व्यायाम का महत्व बतलाते हुए हर हालत में योग व्यायाम करने को कहा।
योग व्यायाम कराने के बाद शिविरार्थियों ने नगर में जागरूकता रैली निकाली। रैली के साथ स्कूल के प्रबंधक अंकुर गुप्ता, प्रधानाचार्य राजेश वैल्यूशन, अनुराग गुप्ता, वर्षा सिंदूरिया, कविता देवी, मंजरी गुप्ता, राजीव पाठक, विशाल तिवारी, पिंकी सक्सेना, वर्षा भारद्वाज, संतोष आर्या और अनुराग गुप्ता आदि शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल थे। संवाद