फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय में रोवर्स-रेंजर्स शिविर शुरू

Sat, 10 Jan 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत स्काउट गाइड के जिला सचिव सत्येंद्र मोहन शर्मा ने प्रशिक्षण देते हुए कहा कि रोवर्स-रेंजर्स का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों में अनुशासन की भावना पैदा होती है। उन्होंने शुक्रवार पहले दिन टोली निर्माण कराया। उसके बाद उन्होंने गांठ बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, ध्वज शिष्टाचार, साधारण ड्रिल, नियम और प्रतिज्ञा आदि का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों द्वारा इस संबंध में पूछे गए सवालों के सटीक जवाब भी दिए। शिविर में रोवर्स लीडर डॉ. महेश बाबू और रेंजर्स लीडर डॉ. चंद्रप्रभा गंगवार ने भी प्रशिक्षण दिया। शिविर में 100 शिविरार्थी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें