फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 650 बकाएदारों से वसूली

Thu, 21 Jan 2016 10:37 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली उपकेंद्र में गुरुवार को आयोजित मेगा शिविर में 650 बकाएदारों से 8.50 लाख की वसूली की गई। शिविर में शिवसैनिकों ने एसडीओ को विभाग से संबंधित तमाम समस्याएं बताईं। 25 उपभोक्ताओं की बिजली से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बकाया न जमा करने वाले 426 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। शिविर की अध्यक्षता एसडीओ रनवीर सिंह यादव और संचालन जेई राजेंद्र प्रसाद ने किया। शिविर में शिवसैनिकों ने अघोषित बिजली कटौती खत्म न करने और लौंगहा में विद्युतीकरण न होने की शिकायत की। एसडीओ ने इनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। शिकायत करने वालों में शिवसेना के जिला सचिव अजय गुप्ता, नगर प्रमुख गौरव मिश्रा और शिवम शुक्ला शामिल थे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें