माधौंटाडा थाने में पुलिस कर्मियो को राखी बांधती सीमा कल्याण समिति की सदसय स्त्रोत - कल्याण समित
पीलीभीत। सीमा जागरण मंच ने पुलिस कर्मियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। बहनों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनसे देश और समाज की सुरक्षा का वचन लिया।
इस मौके पर रविंद्र कुमार नंद ने कहा कि जिले की सीमा नेपाल से लगी हैं। पाकिस्तान और अन्य देश नेपाल के रास्ते भारत और बांंग्लादेश में घुसपैठ करते रहते हैं। थाना माधोटांडा पुलिस की घुसपैठ और अन्य देश विरोधी गतिविधियां रोकने में अहम भूमिका रहती है। पुलिसकर्मी दिन रात मेहनत करके देश और समाज की रक्षा करते हैं। उन्हें तीज-त्योहार पर घर जाने के लिए भी छुट्टी नहीं मिल पाती है। ऐसे में पुलिसकर्मियों के साथ सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया है। कार्यक्रम में रमनगरा चौकी प्रभारी राजेश कुमार, जमुनिया चौकी प्रभारी अखिलेश चौहान, कलीनगर चौकी प्रभारी धर्मपाल के अलावा अखिलेश, ज्ञानसिंह, गिरीश पाल, पूनम, सुनीता देवी, नैनशी राठौर आदि उपस्थित रहीं।