फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 29 और 30 जून को लखनऊ में होगा व्यापारी सम्मेलन

विज्ञापन
बैठक में चर्चा करते व्यापारी नेता।स्रोत:व्यापारी नेता
विज्ञापन
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का व्यापारी सम्मेलन 29 व 30 जून को लखनऊ में होगा। इसको लेकर व्यापारियों ने बैठक कर रूपरेखा तय की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में ज़िला महामंत्री शैली अग्रवाल ने कहा 29 व 30 जून को संगठन का 21वां त्रैवार्षिक निर्वाचन महाराज अग्रसेन विद्यालय मोतीनगर लखनऊ में होगा। जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल कहा निर्वाचन में पीलीभीत से दो पदाधिकारियों के नामांकन दाखिल होंगे। जिसमें पूरनपुर से प्रांतीय उपाध्यक्ष पद पर हंसराज गुलाटी, प्रदेश मंत्री पद पर नवीन अग्रवाल अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं मुख्य वक्ता आबकारी मद्यनिषेध मंत्री नितिन अग्रवाल होंगे। कहा कि इसमें नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर महामंत्री अलाउददीन अंसारी सहित जिले की बिलसंडा, बीसलपुर,पूरनपुर,मझोला इकाई के पदाधिकारी, व्यापारी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

बैठक में युवा जिलाध्यक्ष हर्षित अग्निहोत्री, महामंत्री अमित अवस्थी, युवा नगर अध्यक्ष राकेश अरोड़ा, महामंत्री निमित्त अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें