हिमाचल प्रदेश से आ रही थी बस, सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भेजा घर
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर से नेपाल जा रही मिनी बस रविवार को सुबह पांच बजे बीसलपुर बरेली रोड के मंडरा सुमन मोड़ पर असंतुलित होकर सडक़ किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इसमें आठ लेाग घायल हो गए।
कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि नेपाल के धनगढ़ी नगर के कुछ लोग हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर में नौकरी करते हैं। वे लोग शनिवार की शाम नेपाल जाने के लिए मिनी बस से रवाना हुए थे। रविवार को सुबह लगभग पांच बजे बीसलपुर- बरेली रोड के मंडरा सुमन मोड़ पर असंतुलित होकर बस सडक़ किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई।
इसमें बस में सवार लोगों में से आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों में शांति देवी पत्नी लाल बहादुर, सावित्री देवी पत्नी मनीराम, मंशाराम, कुल बहादुर, साबेंद्रा, बाल बहादुर, चंद्रा और तेज बहादुर शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मरहम पट्टी करने के बाद घायलों की छुट्टी कर दी गई। इसके बाद वे लोग बस से नेपाल रवाना हो गए।