फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस बनी आग का गोला: सड़क किनारे खड़ी गाड़ी लगी जलने, चालक और परिचालक ने कूदकर बचाई जान

Sun, 28 Aug 2022 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

आग लगने के कुछ देर बाद ही पूरी बस में आग फैल गई। बस में सो रहे चालक और छत पर सो रहे परिचालक घटना में बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने करीब पौने 12 बजे आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
धूं-धूंकर जलती बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में रामलीला रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार रात साढ़े दस बजे खड़ी एक बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी बस में फैल गई। बस में सो रहे चालक और छत पर सो रहे परिचालक घटना में बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने करीब पौने 12 बजे आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन

बरेली के रिछा निवासी अयूब की बस पीलीभीत-रिछा रोड पर चलती है। अमरिया के गांव बूंदीभड़ निवासी परमेश्वरी दयाल उर्फ पप्पू बस का चालक है, जबकि जहानाबाद के गांव हैदरगंज निवासी पुत्तू लाल परिचालक है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े आठ बजे दोनों लोगों ने पीलीभीत आने के बाद रामलीला रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क किनारे बस खड़ी कर दी। खाना खाने के बाद चालक पप्पू बस के अंदर पीछे की सीट पर सो गया और परिचालक पुत्तूलाल बस की छत पर सो गया।

रात करीब साढ़े दस बजे अचानक इंजन के पास से बस में आग लग गई। तपिश महसूस होने पर बस में सो रहे चालक की आंख खुलीं। आग देखकर वह चिल्लाने लगा। परिचालक भी छत से कूद गया। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। पास में एक अन्य बस खड़ी थी।
विज्ञापन

आग ने इस बस को भी चपेट में ले लिया। इससे उसके आगे का हिस्सा जल गया। यह बस अशफाक की थी। भीड़ ने अशफाक की बस को धक्का देकर दूर किया। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। पहली बस पूरी तरह जल गई। गनीमत रही कि चालक-परिचालक को समय रहते पता चल गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें