फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: झुलसी विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, हत्या का आरोप

Mon, 22 Jul 2024 03:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता की उपचार के दौरान बरेली में मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पताबोझी निवासी पप्पू लाल ने अपनी बहन सुनीता देवी की शादी तीन साल पहले घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव कैशोपुर निवासी विमल कुमार के साथ की थी। विवाहिता का पति ड्राइवर है जो ट्रक लेकर बाहर गया हुआ है। सुनीता पांच माह की गर्भवती थीं।
शनिवार को सास-ससुर धान की रोपाई करने के लिए गए हुए थे। वह घर में अकेली थीं। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में सुनीता गंभीर रूप से आग में झुलस गईं। उपचार के लिए उन्हें सीएचसी ले जाया गया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें बरेली ले गए। रविवार को उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने घुंघचाई थाने पहुंच कर ससुरालियों पर दहेज के खातिर विवाहिता को जलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कहा कि ससुराल में सुनीता के साथ आए दिन मारपीट की जाती।
घुंघचाई पुलिस ने भाई पप्पू की ओर से विवाहिता के पति विमल कुमार, ससुर द्वारका प्रसाद, सास सुखदेई, विक्रम, रीना देवी, विनोद व शीला देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें