फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सराफा व्यापारियों ने बैठक में रखी जाम की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दीपावली को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल प्रवीण कुमार ने मंगलवार को नगर पुलिस चौकी मेंं सराफा व्यापारियों की बैठक ली। बैठक में व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और नगर में लगने वाले जाम की समस्या रखी। कोतवाल ने कहा कि सुरक्षा को लेकर नगर में रात को पुलिस की गश्त लगातार हो रही है। सुरक्षा को लेकर नगर में एक हजार सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। जिन व्यापारियों ने अपनी दुकानों और दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाए वे कैमरे लगवा कर पुलिस को भी सहयोग करें। साथ ही उन्होंने व्यापारियों से निजी चौकीदार भी रखने की अपील की। बैठक में सराफा संघ के अध्यक्ष संजय गुप्ता, आशीष रस्तोगी, राजू खंडेलवाल, नितिन वर्मा, विवेक, अमित आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें