फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फायरिंग रेंज से चली गोली, घास काट रहे किसान के कूल्हे में लगी

विज्ञापन
पीलीभीत में जिला अस्पताल में भर्ती फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान चली गोली में घायल हुआ वृद्ध
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस लाइन के पीछे स्थित फायरिंग रेंज में रविवार सुबह करीब नौ बजे फायरिंग के अभ्यास के दौरान चली गोली पांच सौ मीटर दूर खेत पर घास काट रहे किसान के कूल्हे में जाकर लगी। जिससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी के बाद हड़कंप मच गया। अफसरों ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन


शहर में पुलिस लाइन के पीछे फायरिंग रेंज है। रविवार को फायरिंग रेंज में सीआईएसएफ के जवान फायरिंग का अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान किसी जवान द्वारा चलाई गई गोली रेंज से बाहर पांच मीटर दूर सेमरखेड़ा गांव की सीमा में खेत पर काम कर रहे श्रीकृष्ण (58) के बाएं कूल्हे पर जा लगी। जिससे वह जमीन पर गिर गए।
जानकारी के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। कुछ ही देर में सीआईएसएफ के जवान भी वहां पहुंच गए। पीछे से सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, कोतवाल नरेश त्यागी भी मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। गोली किसान के कूल्हे में ही फंसी बताई जा रही। जिसके चलते सर्जन की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट अमित कुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण की विभागीय जांच की जाएगी। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि सीआईएसएफ के जवानों द्वारा फायरिंग के अभ्यास के दौरान एक गोली रिकोचिट होकर खेत पर घास काट रहे ग्रामीण के लग गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई पर अमल किया जाएगा।

उत्तराखंड के चंपावत से आया था 30 जवानों का दल

पीलीभीत। रविवार को उत्तराखंड के चंपावत से सीआईएसएफ के 30 जवानों का दली असिस्टेंट कमांडेंट अमित कुमार के नेतृत्व में पीलीभीत के फायरिंग रेंज में अभ्यास के लिए आया था। इंसास रायफल से अभ्यास किया जा रहा था। जानकारों कहना है कि इंसास रायफल की मारक क्षमता चार सौ मीटर तक होती है, लेकिन हवा के साथ गोली दोगुनी दूरी तक तय कर सकती है। इसी के कारण वह 500 मीटर तक चली गई और हादसा हो गया। संवाद

पीलीभीत में जिला अस्पताल में भर्ती फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान चली गोली में घायल हुआ वृद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें