फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर जल्द चल सकता है बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर और जिले में अन्य जगहों पर अवैध निर्माण और कब्जों को हटाने के लिए दिए गए नोटिस के जवाब से प्रशासन संतुष्ट नहीं है। अभियान चलाकर निर्माण ढहाने की रूपरेखा तय की गई है। साप्ताहिक बंदी के दिन मंगलवार को अतिक्रमण पर बुलडोजर चल सकता है। अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास किए ही काॅलोनियों के निर्माण की शिकायतें लंबे समय से जिला प्रशासन व विनियमित क्षेत्र को मिल रही हैं। पूर्व में कई लोगों को नोटिस भी जारी किया जा चुका है। मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने की बात कही गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने बताया कि पूर्व में नोटिस भेजे गए थे। अतिक्रमण ढहाने के लिए जल्द ही अभियान चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें