फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बजट मिला लेकिन असम हाईवे से पकड़िया चौराहे तक शुरू नहीं हो सका सड़क निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर की रामलीला रोड और मझोला क्षेत्र में फोरलेन का काम भी लटका
विज्ञापन

- टेंडर प्रक्रिया जारी होने के बाद निविदा खुलने से पहले ही लगी आचार संहिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। पूरनपुर में असम हाईवे के बंडा चौराहे से पकड़िया चौराहे तक करीब डेढ़ किलोमीटर तक सड़क के निर्माण के लिए बजट तो जारी हुआ, लेकिन विभाग काम शुरू नहीं करा सका। लेटलतीफी की वजह से काम लोकसभा चुनाव की आचार संहिता में फंस गया। इसके अलावा शहर में रामलीला मैदान के पास वाली सड़क भी नहीं बन सकी तो मझोला क्षेत्र में भी फोरलेन का कम जहां का तहां रुक गया। अब यह सभी काम जून में ही हो सकेंगे। जबकि कई अन्य काम कराए जा रहे हैं।
पूरनपुर में पकड़िया चौराहे से असम हाईवे पर बंडा चौराहे पर बनी सीसी सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है। समस्या समाधान के लिए मार्च के पहले सप्ताह में इस सड़क के नवीनीकरण के लिए करीब तीन करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ। इसकी टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हुई। टेंडर में लेटलतीफी की वजह से काम शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

इस बीच चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई और काम लटक गया। इसी तरह शहर के उपाधि कॉलेज से रेलवे क्राॅसिंग होकर असम हाईवे से मिलने वाली रामलीला मैदान वाली सड़क की हालत भी काफी खराब है। गन्ना वाहनों की आवाजाही से सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क की मरम्मत के लिए मार्च में ही 32 लाख का बजट जारी किया गया था।
नगर पंचायत की ओर से इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन निविदा खुलने से पहले ही आचार संहिता लागू हो गई। मझोला क्षेत्र में बिरहनी तक फोरलेन का काम भी लटक गया है। अब यह काम तीन माह बाद ही कराए जा सकेंगे।
-
आचार संहिता से पहले शुरू हो गए यह काम
पूरनपुर क्षेत्र के चंदिया हजारा गांव में शारदा नदी की बाढ़ व कटान से बचाव कार्य कराए जा रहे हैं। परकोपाइन और चैनेलाइजेशन के यह काम मार्च के पहले सप्ताह में शुरू कराए गए हैं। पूरनपुर में माधोटांडा मार्ग से धनाराघाट जाने वाले मार्ग पर भी काम चल रहा है तो यहां से शेरपुर कलां जाने वाले मार्ग पर भी काम शुरू करा दिया गया था।
विज्ञापन

-
अधिसूचना जारी होने से टेंडर प्रक्रिया होने के बाद काम जहां के तहां छोड़ दिए गए हैं। अब यह काम चार जून के बाद ही हो सकेंगे। अन्य कार्य जारी हैं और वहां पर काम पूरा होने की स्थिति में हैं।
- एसपी गौतम, सहायक अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें