फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी बसपा

Sun, 07 May 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा जिलाध्यक्ष हरीराम गौतम ने कहा  नगर निकाय का चुनाव पार्टी अपने सिम्बल पर लड़ेगी। इसके लिए जल्द ही प्रत्याशियों का चयन होगा। वह पार्टी की जिला स्तरीय बैठक एवं सम्मान समारोह में बोल रहे थे। हाईकमान के निर्देश पर एक दिन पूर्व बसपा की कार्यकारिणी को भंग कर पूर्व जिलाध्यक्ष हरीराम गौतम को जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकारिणी नियुक्त की गई थी। जिलाध्यक्ष बनने के बाद रविवार को कार्यकर्ताओं ने बैठक कर उनका सम्मान किया। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई बैठक में सदस्यों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, जिला कमेटी एवं नगर इकाई के पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में बोलते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने पूर्व की भांति उन पर भरोसा जताकर जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाया जाएगा। सभी को साथ लेकर पार्टी को पुन: नई ऊंचाई तक पहुंचाने का भी प्रयास होगा। नगर निकाय चुनाव पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ा जाएगा। प्रत्याशियों का चयन निर्धारित कमेटी के निर्णय के बाद लिया जाएगा। इच्छुक लोग आवेदन जमा सकते है। जिला प्रभारी रामसनेही गौतम ने नए पदाधिकारियों को बधाई देकर पार्टी हित में काम करने का आहवान किया। इस मौके पर पूर्व विधायक अरशद खां, केदारनाथ गौतम, जर्रीन अंसारी, रामऔतार गौतम, चद्रपाल मौर्य, भगवान सिंह, बिजेंद्र पाल, श्रीकृष्ण भास्कर, प्रदीप गौतम, चांद मियां, प्रेम गौतम, उस्मान शाह, वल्ली उल्ला मंसरी, सुखलाल कश्यप, चंदन वाल्मीकि सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें