फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए के निरीक्षण में मॉडल स्कूल के बच्चे पास

Thu, 18 Feb 2016 11:17 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहा व कैच स्थित मॉडल स्कूलों में बीएसए ने निरीक्षण कर शैक्षिक गुणवत्ता का जायजा लिया। बीएसए को अधिकतर बच्चों ने अंग्रेजी में ही जवाब दिए।
विज्ञापन

बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने पहले प्राथमिक स्कूल बरहा का निरीक्षण किया। यहां मध्यान्ह भोजन व निशुल्क ड्रेस वितरण की स्थिति दुरुस्त पाई गई। बच्चों ने अंग्रेजी कविताएं व दस तक पहाड़े सुनाए। इस दौरान बीएसए ने बच्चों ने नाम समेत अन्य चीजों की जानकारी की तो अधिकतर बच्चों ने सवालों के जवाब अंग्रेजी में ही दिए। उन्हें प्रधानाध्यापिका स्मृति सक्सेना ने पैरेंट्स मीटिंग व हेड ब्वाय व हेड गर्ल के चयन के बारे में भी जानकारी दी। व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर बीएसए ने स्कूल को खेल सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने अंग्रेजी माध्यम से चल रहे उच्च प्राथमिक बरहा, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय कैच में भी शैक्षिक गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद बीएसए ने बताया कि मॉडल स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता काफी अच्छी है। बताया कि आगामी सत्र में इन स्कूलों की तर्ज पर अन्य स्कूलों शैक्षिक गतिविधियां चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें