स्कूलों में निरीक्षण के दौरान बच्चो से बातचीत करते बीएसए अमित कुमार सिंह।स्रोत:विभाग
पीलीभीत। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कंपोजिट विद्यालय शाही, सिकलापुर एवं रफतनगर का औचक निरीक्षण किया। विद्यालयों में विद्यार्थियों का नामांकन काफी कम मिला। उन्होंने गांवों का भ्रमण कर पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालयों में अध्यापकों की ओर से उपस्थिति बढ़ाने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। बीएसए ने उपस्थित बढ़ाने के साथ-साथ ऑनलाइन उपस्थिति एवं पंजिका तथा एमडीएम रजिस्टर डिजीटीलाइजेशन करने के कड़े निर्देश दिए।
विद्यालयों में शिक्षा गुणवत्ता ठीक करने के लिए प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज अध्यापक को चेतावनी दी। कहा कि विद्यालय समय से पहले या बाद में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए ग्राम भ्रमण अवश्य किया जाए। शिक्षक ग्राम प्रधानों से भी संपर्क बनाए रखें।