पूरनपुर। एक गांव निवासी युवती सात जनवरी को खेत में शौच के लिए गई थी। उसका बहनोई, अपने भाई की मदद से उसे बहला-फुसलाकर ले गया। मामले में युवती के पिता ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि युवती को बरामद कर आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया गया। युवती ने जीजा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी जीजा का चालान किया गया है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। वहीं नगर के एक कॉलेज में विदाई समारोह में शामिल होने निकली छात्रा को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में छात्रा के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छात्रा को बरामद कर मेडिकल के लिए भेजा गया है। संवाद