फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विवाहिता के साथ देवर ने की छेड़खानी, पीटकर घर से निकाला

Mon, 24 Jul 2023 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पिटाई करके घर से निकाल दिया गया। देवर ने उसके साथ छेड़खानी की। विवाहिता की ओर से पुलिस ने उसके देवर और पति समेत ससुराल के 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विवाहिता ने बताया कि उसका निकाह सात अक्तूबर 2015 को पूरनपुर देहात के एक युवक से हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद ही दहेज में एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। मायके वालों ने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो पति ने अप्राकृतिक कृत्य करना शुरू कर दिया।
आरोप है कि 20 जुलाई को उसके देवर ने छेड़खानी की। शिकायत करने के बाद भी ससुराल वालों ने उसकी एक न सुनी। 21 जुलाई को पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया गया। इसकी सूचना उसने अपने भाई और पुलिस को दी। पुलिस पीड़िता को कोतवाली ले आई। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पीड़िता की ओर से उसके पति, देवर समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें