फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदलीं खुशियां: बहन की डोली उठने से पहले हादसे में भाई की मौत, सामान लेकर आ रहा था बरातघर

Tue, 13 Jun 2023 04:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बीसलपुर क्षेत्र में बहन के वैवाहिक समारोह के लिए खरीदारी कर बरात घर जा रहे गांव बकैनिया दीक्षित निवासी अहिवरन लाल (30) की रविवार देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई। घर वाले अहिवरनलाल की मौत की खबर रात भर छिपाए रहे।
विज्ञापन
अहिवरनलाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में शादी से पहले दुल्हन की भाई की मौत हो गई। वह शादी समारोह के लिए खरीदारी कर बाइक से बरातघर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जिस घर से बहन की डोली उठनी थी, उसी घर से भाई की अर्थी उठी। सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन


दियोरिया कोतवाली के गांव बकैनिया दीक्षित निवासी महेंद्रपाल ने बताया कि रविवार को गांव बिहारीपुर हीरा के पास एक बरात घर में उनकी पुत्री किरन की शादी थी। उनका बेटा अहिवरनलाल बीसलपुर से जरूरी सामान खरीदकर बाइक से बरात घर जा रहा था। 

रविवार देर रात हुई थी मौत 

बिहारीपुर हीरा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर वह गंभीर घायल हो गया। हादसा होने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर बीसलपुर की ओर भाग गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां देर रात उसकी मौत हो गई।


ये भी पढ़ें- दिल दहलाने वाला हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से 30 फीट दूर जाकर गिरा मासूम, फिर उठ खड़ा हुआ; टेंपो सवार तीन की मौत

विज्ञापन

 

विज्ञापन

वैवाहिक समारोह में कोई व्यवधान न पड़े इसलिए परिवार वाले अहिरवरनलाल की मौत की खबर छिपाए रहे। उन्होंने किरन को बताया कि अहिवरनलाल के चोट आई है। वह जिला अस्पताल में भर्ती है। सोमवार को वह घर आ जाएगा। इस दौरान बिना किसी नाच-गाने के साधारण तरीके से शादी संपन्न हुई। 

विदाई के बाद घर लाया गया शव 

परिजनों ने विदाई तक दुल्हन को भाई की मौत की भनक तक नहीं लगने दी। विदाई के बाद युवक का शव घर लाया गया। वहीं जब दुल्हन को हादसे का पता लगा तो रो-रोकर उसका बुरा हाल हो गया। जिस घर से कुछ देर पहले बहन की डोली उठी थी, उसी घर से भाई की अर्थी निकली तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें