वैवाहिक समारोह में कोई व्यवधान न पड़े इसलिए परिवार वाले अहिरवरनलाल की मौत की खबर छिपाए रहे। उन्होंने किरन को बताया कि अहिवरनलाल के चोट आई है। वह जिला अस्पताल में भर्ती है। सोमवार को वह घर आ जाएगा। इस दौरान बिना किसी नाच-गाने के साधारण तरीके से शादी संपन्न हुई।
विदाई के बाद घर लाया गया शव
परिजनों ने विदाई तक दुल्हन को भाई की मौत की भनक तक नहीं लगने दी। विदाई के बाद युवक का शव घर लाया गया। वहीं जब दुल्हन को हादसे का पता लगा तो रो-रोकर उसका बुरा हाल हो गया। जिस घर से कुछ देर पहले बहन की डोली उठी थी, उसी घर से भाई की अर्थी निकली तो हर किसी की आंखें नम हो गईं।