फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टूटी पाइपलाइन को कराया दुरुस्त, घरों में शुरू हुई साफ पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला तुलाराम में टूटी पानी की पाइप लाइन को किया गया ठीक ।
विज्ञापन
पीलीभीत। टूटी पाइपलाइन दुरुस्त करा देने के बाद अंतत: दो माह बाद करीब 300 घरों में साफ पानी की आपूर्ति शुरू हो गई। नगर पालिका की सुस्ती के कारण अब तक इन घरों में गन्दे पानी की आपूर्ति हो रही थी या फिर पानी सड़कों पर बह रहा था।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 10 के मोहल्ला तुलाराम में बीते दो माह से पाइपलाइन टूटी हुई थी। मोहल्ले वालों का कहना था कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा था। ऐसे में पानी सड़कों पर बह रहा था तो घरों में गंदा पानी पहुंच रहा था। मोहल्लेवासियों की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित भी किया।
अब मोहल्लेवासियों की इस समस्या का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका की टीम ने पाइपलाइन को ठीक करा दिया है। ऐसे में शुक्रवार से लोगों के घरों में सुचारू रूप से साफ पानी की सप्लाई शुरू हो गई।

शहर के मोहल्ला तुलाराम में टूटी पानी की पाइप लाइन को किया गया ठीक ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें