बीसलपुर के शिशु मंदिर में मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित।स्रोत:प्रधानाचार्य
बीसलपुर। विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर से क्षेत्रीय साहित्यिक प्रतियोगिताओं में सरस्वती शिशु मन्दिर के तीन विद्यार्थियों ने बीसलपुर का नाम रोशन किया है। लक्ष्य मिश्रा, अंशित सक्सेना, चंचल गंगवार को पुरस्कृत कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
चार से छह अक्तूबर तक गणेश रामनागर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इंटर काॅलेज, आगरा में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। प्रधानाचार्य हरीश शर्मा ने बताया कि अब यह टीम 16 नवंबर को अखिल भारतीय प्रतियोगिताओं में उज्जैन ( मध्य प्रदेश) में प्रतिभाग करेगी। मेधावी बच्चों को पुरस्कार देने वालों में विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. सर्वेश कुमार अग्रवाल, व्यवस्थापक व्रह्मौतार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डाॅ. राजेश कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य हरीश चंद्र शर्मा आदि शामिल रहे। संवाद