फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सुबह से तेज धूप, दोपहर बाद बूंदाबांदी से बदला मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। शुक्रवार सुबह जहां तेज धूप ने गर्मी का अहसास कराया, वहीं दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली।
विज्ञापन

बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, इससे गर्मी से राहत मिली और मौसम कुछ सुहावना हो गया। बूंदाबांदी के बाद शाम तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। हालांकि बारिश बहुत हल्की रही। बृहस्पतिवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम 33.3 व न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम 24.8 रिकॉर्ड किया गया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें