दो दिन पहले बनवसा बैराज से शारदा नदी में छोड़े गए पानी से धनाराघाट पांटून पुल के गाटर नदी में गिर गए थे, जिससे पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। मंगलवार को घाट ठेकेदार ने गाटर लगाकर पुल ठीक करा लिया, जिससे वाहनों का संचालन शुरू हो गया है।