फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में गिरे गाटर, पाटूंन पुल क्षतिग्रस्त

Mon, 05 Jan 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांस शारदा क्षेत्र से पूरनपुर व जिला मुख्यालय जाने के लिए शारदा नदी के धनाराघाट पर लोक निर्माण विभाग ने नवंबर माह में पांटून पुल तैयार कराया था। पूरनपुर-टाटरगंज की यात्री बसे एवं निजी वाहन इसी पुल से गुजर कर ट्रांस शारदा क्षेत्र में आते-जाते हैं। पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद शारदा का जल स्तर बढ़ने से पांटून पुल के चार गाटर नदी में समा गए। जिससे पुल क्षतिग्रस्त हो गया। घाट ठेकेदार प्रतिनिधि असलम कुरैशी ने बताया कि पुल क्षतिग्रस्त होने की सूचना विभागीय अफसरों को दे दी गई है। पुल को बनाने में अभी चार-पांच दिन का समय लगने की संभावना है। पांटून पुल के क्षतिग्रस्त होने से दूसरे दिन भी संबंधित मार्ग पर बसों का आवागमन बाधित रहा। लोगों को नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें