फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रेमी ने प्रेमिका को विषाक्त पदार्थ खिलाया, आठवें दिन मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। घर में घुसकर प्रेमी ने प्रेमिका को विषाक्त पदार्थ पिला दिया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक सप्ताह के बाद युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन




थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री का गांव के ही युवक से पिछले काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी लगने पर दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी। बीते शुक्रवार को वह पत्नी के साथ खेत पर गया था। जबकि उसकी दो छोटी बेटियां दूसरे के खेतों पर गेहूं की बालियां बीनने के लिए गईं थी।

इसी दौरान दिन में करीब साढ़े तीन बजे युवक घर में दाखिल हुआ और जबरन उसकी पुत्री को विषाक्त पदार्थ पिला दिया। इसी दौरान वह कुछ सामान लेने के लिए घर वापस आया तो युवक भाग गया। जब वह अंदर दाखिल हुए तो देखा कि उसकी पुत्री अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई थी। पास जाकर देखा, तो उसके मुंह से झाग आ रहे थे और पास में ही जहर की खाली शीशी पड़ी हुई थी।
विज्ञापन




पुत्री की हालत गंभीर देखते हुए उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के आठवें दिन उसकी मौत हो गई। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत सुनगढ़ी पुलिस से की। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

-



आठ दिन चला उपचार फिर भी नहीं पहुंची पुलिस

युवती जब निजी अस्पताल में पहुंची तो मामले की जानकारी सुनगढ़ी पुलिस को दी गई। इसके आठ दिन बाद तक तक उपचार चलता रहा। मगर सुनगढ़ी पुलिस का कोई दरोगा, सिपाही जांच के लिए नहीं पहुंचा। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें