फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गलत ट्रेन में बैठा बालक पीलीभीत पहुंचा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने परिजनों से मिलवाया

Mon, 20 Jul 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जनपद लखीमपुर का एक बालक रविवार को गलत ट्रेन में बैठकर पीलीभीत पहुंच गया। चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से उसे उसकी मां को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


यह बालक लखीमपुर के एक गांव का निवासी है। वह पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। रविवार को वह नाराज होकर अपने घर लखीमपुर जाने के लिए निकला था। उसने पूरनपुर रेलवे स्टेशन से पीलीभीत आने वाली ट्रेन पकड़ ली। पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात राजकीय रेलवे पुलिस कर्मी ने उसे देखा। पुलिसकर्मी ने बालक से जानकारी ली और उसे चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया। चाइल्ड हेल्पलाइन ने बालक के पते की पुष्टि की। बाल कल्याण समिति पीलीभीत के आदेश पर बालक को उसकी माता के सुपुर्द कर दिया गया।संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें