पीलीभीत। गैंगस्टर एक्ट के फरार चले रहे इनामी अपराधी को पुलिस ने दिल्ली के कृष्णानगर क्षेत्र के कौशिकपुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी अलीगढ़ जिले के कोतवाली बीबी सराय क्षेत्र के मोहल्ला खाईडोरा निवासी मुजम्मिल पर गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट दर्ज है। लंबे समय से वह फरार चल रहा था। इसके बाद एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार को कागजी प्रक्रिया के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। संवाद