फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: व्यापारी के दोनों बच्चे मिले, पत्नी ले गई थी दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
- व्यापारी ने पत्नी के खिलाफ दर्ज कराई बच्चों के अपहरण की रिपोर्ट
विज्ञापन

- 2019 से चल रहा है दोनों में विवाद, मायके में ही रहती है पत्नी
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। टाइल्स व्यापारी मनोज प्रजापति के दोनों बच्चों को उसकी ही पत्नी सोनम दिल्ली ले गई थी। पुलिस ने सोनम के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों बच्चों को दिल्ली के मुडावली थाना क्षेत्र से मंगलवार सुबह बरामद कर लिया। पुलिस दोनों बच्चों को यहां ले आई है। सोनम को तलब किया गया है।
व्यापारी मनोज प्रजापति ने बताया कि उसका पत्नी सोनम से 2019 से विवाद चल रहा है। पत्नी मायके में रह रही है। दोनों बच्चे देव (11) और पार्थ (6) उसके पास रहते हैं। उसने बच्चों को बगैर सिम का मोबाइल, गेम खेलने को दे रखा है। घर में लगे वाईफाई सिस्टम के कारण बच्चे बगैर सिम के मोबाइल पर खेल खेलते हैं। इसी दौरान पत्नी सोनम की बच्चों से मोबाइल पर अक्सर बात होने लगी। इसकी भनक उसे नहीं लगी।
विज्ञापन

सोमवार को सोनम ने दिल्ली से उसके घर के पास आकर बच्चों से मोबाइल पर बात कर उन्हें बाहर बुला लिया। बाद में दोनों को अपने साथ दिल्ली ले गई। बच्चों का शाम तक सुराग न लगने पर मनोज ने पुलिस को जानकारी दी। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि जब सोनम के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई गई तो वह सोमवार को क्षेत्र में ही मिली। मोबाइल बंद था। इस मामले में मनोज की ओर से पत्नी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई।
मनोज के साथ पुलिस टीम को सोनम की मोबाइल लोकेशन पर दिल्ली भेजा गया। बाद में पुलिस ने दिल्ली के मुडावली थाना क्षेत्र से दोनों बच्चे सोनम के पास से बरामद कर लिए। उन्होंने बताया कि अब बच्चों का मेडिकल कराकर सीडब्ल्यूसी में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

00000
ई रिक्शा से उतरते ही पुलिस ने बरामद कर लिए बच्चे
सोनम दोनों मासूमों को नगर से टाटा मैजिक से पीलीभीत और वहां से बस से बरेली ले गई। बरेली से दिल्ली को उसे ट्रेन से जाना था। ट्रेन में देर होने पर सोनम बरेली के एक होटल में दो घंटे रुकी। इसके बाद दिल्ली के लिए बस से रवाना हुई। दिल्ली में सोनम के घर पहुंचने से पहले ही पुलिस वहां पहुंच गई। सोनम ई-रिक्शा से जैसे ही घर पहुंची। पुलिस ने दोनों बच्चों को बरामद कर लिया। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि सोनम को अब तलब किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें