फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल बॉर्डर पर पहुंचे एसपी, ग्रामीणों से कहा- तस्करी रोकने में करें मदद

सार

भारत-नेपाल सीमा पर जिले के आखिरी गांव नौजलिया पहुंचे एसपी दिनेश कुमार पी. ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर तस्करी और अपराध रोकने में मदद की अपील की। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें पकड़ा जाएगा। इस दौरान एसडीएम कलीनगर शिखा शुक्ला, सीओ वीरेंद्र विक्रम, एसएसबी, वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
नौजल्हा के प्रथमिक विद्यालय में लोगों को संबोधित करते एसपी दिनेश कुमार पी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत। भारत-नेपाल सीमा पर जिले के आखिरी गांव नौजलिया पहुंचे एसपी दिनेश कुमार पी. ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर तस्करी और अपराध रोकने में मदद की अपील की। बैठक में उन्होंने ग्रामीणों से बाढ़ और तेज बारिश में शारदा नदी किनारे जाने से भी मना किया। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें पकड़ा जाएगा। जो भी तस्करी में लिप्त पाया गया उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र में जिले के आखिरी गांव नौजलिया के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को एसपी दिनेश कुमार पी. के साथ बैठक में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य, ग्राम प्रधान, चौकीदार, रोजगार सेवक, अन्य संभ्रांत लोग मौजूद रहे। एसपी ने सीमावर्ती क्षेत्र में अपराध, अवैध तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए एसएसबी, वन विभाग, लोकल इंटेलीजेंस और पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह अभियान चलाकर तस्करों को पकड़ेंगे।
तस्करी में ग्रामीण साथ न दें। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस, एसएसबी, वन विभाग को सूचित करें। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि पहाड़ों पर इन दिनों ज्यादा बरसात हो रही है। नदियां उफान पर हैं, इसलिए नदी किनारे न जाएं और बच्चों को भी न भेजें। एसपी ने लोगों से उनके रहन-साहन के बारे में पूछा। कहा बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। इस दौरान एसडीएम कलीनगर शिखा शुक्ला, सीओ वीरेंद्र विक्रम, एसएसबी, वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें