फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल बार्डर पर अलर्ट हुई उत्तराखंड पुलिस

Fri, 26 Dec 2014 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
हफ्ते भर पहले देहरादून की जेल में बंद मुजफ्फरनगर के चर्चित सुनील राठी गैंग का शार्प शूटर अमित सरनावली उर्फ भूरा उस समय पुलिस अभिरक्षा से बागपत से भाग निकला था। जब देहरादनू पुलिस उसे एक मामले में पेश करने बागपत कोर्ट ले जा रही थी। शार्प शूटर के नेपाल भागने की आशंका पर उत्तराखंड पुलिस व बागपत पुलिस की दो टीमों ने नेपाल बार्डर पर डेरा डाल दिया है। टीमों के जवान सिविल वर्दी में भारत से नेपाल जाने वाले लोगों पर खास नजर रख रहे हैं। एएसपी सुधीर कुमार सिंह उत्तराखंड व बागपत पुलिस की टीमें बार्डर पर होने की पुष्टि की है। इधर एसएसबी 26 वीं बटालियन के कमांडेंट जेपी राना ने बताया कि अभी तक उन्हें शार्प शूटर का कोई फोटो नहीं मिला है। जिससे सीमा पर तैनात जवानों को फोटो उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें