फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: समस्याओं के निदान के लिए तहसील में धरने पर बैठे दिव्यांगजन

विज्ञापन
पूरनपुर तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन करते दिव्यांगजन ।
विज्ञापन
पूरनपुर। दिव्यांगजनों ने समस्याओं के विरोध में तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी दिव्यांगजनों ने मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार ऋषि कुमार दीक्षित को सौंपा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के तहसील अध्यक्ष तनु मिश्रा के नेतृत्व में दिव्यांगजन अपनी समस्याओं को लेकर तहसील परिसर पहुंचे। यहां समस्याओं के निदान के लिए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
ज्ञापन में दिव्यांग अधिकार अधिनियम की जानकारी को तहसील, थानों में दिव्यांग अधिकार अधिनियम का बोर्ड लगवाने, दिव्यांग से विवाद पर दिव्यांंग अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने, बगैर ब्याज के दिव्यांगों को रोजागर के लिए ऋण दिलाने आदि की मांग की। ज्ञापन में 12 दिसंबर तक समस्याओं का समाधान न होने पर बेमियादी धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। धरना देने वालों में तनु मिश्रा, अजय प्रकाश पांडेय, प्रेमपाल, हरिश्चंद्र, विपिन कुमार, मनोज कुमार, मीना पांडेय, शिव कुमार, कपिल देव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें