फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी में लगे पुस्तक मेले में उमडे़ विद्यार्थी

Wed, 25 Mar 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में लगे पुस्तक मेले का शुभारंभ डीआईओएस जेके वर्मा ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार नवीन शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। ऐसे में  पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता अनिवार्य है। प्रकाशक व विक्रेता विद्यार्थियों को न्यूनतम मूल्यों पर पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराएं। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के लेखाधिकारी प्रदीप नारायण मेहरोत्रा ने पुस्तक मेले की उपयोगिता के बारे में बताया। मेले में गायत्री परिवार समेत तमाम अन्य प्रकाशकों द्वारा माध्यमिक स्तर की पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया। जिला विज्ञान क्लब द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की पुस्तकें प्रदर्शित की गई। लक्ष्मीकांत शर्मा व विशाल गर्ग ने विद्यार्थियों को पुस्तकों के बारे में जानकारी दी। पुस्तक मेले को देखने के लिए विद्यार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। संचालन नीरू सक्सेना ने किया। इस मौके पर ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामपाल सिंह, अनीता सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, शमशुद्दीन अंसारी, ब्रहमशंकर गंगवार, शशिबाला गुप्ता, रामचंद्र, राजेश गंगवार, राजीव वर्मा, सुरेशचंद्र, दीनदयाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें