फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नहर में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। कस्बे गत दिवस नहर में कूदे युवक का शव शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे ग्राम धुंधरी के पास नहर से मिल गया। मृतक की पहचान उदयपुर निवासी धर्मवीर के रूप में हुई। पुलिस ने नायब तहसीलदार रमेश चंद की मौजूदगी में पंचनामा भरकर कार्रवाई की। परिजन ने बताया कि धर्मवीर बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसी बीच घटना स्थल पर मिली शर्ट की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने पर उसकी पत्नी रेशमा ने पहचान लिया। इसके बाद परिवार के लोग रात में थाने पहुंचे। परिजन की ओर से किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें