फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पेड़ से लटका मिला ट्रैक्टर वर्कशॉप के चौकीदार का शव

Thu, 06 Jul 2023 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी 26 वर्षीय नरदेव का शव गांव से बाहर शीशम के पेड़ से कपड़े के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इकलौते बेटे की मौत से नरदेव की मां बेसुध हो गई हैं। नरदेव के पिता की दो दशक पहले मौत हो चुकी है। नरदेव ही परिवार का सहारा था।
विज्ञापन


नरदेव गांव कजरी निरंजनपुर में एक ट्रैक्टर वर्कशॉप पर चौकीदारी करता था। तीन दिन पहले वह गांव आया था। बुधवार को वह अपनी बहन की सुसराल में रात नौ बजे पहुंचा। कुछ देर वहां घर रुकने के बाद चला आया। बृहस्पतिवार सुबह गांव सोंधा और मनहरिया के बीच शीशम के पेड़ से उसका शव लटका मिला। बेटे का शव मिलने की सूचना पर मां अनीता बदहवास हो गईं। पति की मौत के बाद अनीता ने पुत्र को बड़े अरमानों के साथ पाल कर बड़ा किया था। वही उनका सहारा था।
सेहरामऊ उत्तरी एसओ कांत कुमार शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह पता नहीं चल पाई है। परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें