फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लापता सब्जी विक्रेता का तालाब से शव बरामद

विज्ञापन
मृतक खलील अहमद का फाइल फोटो ।
विज्ञापन
कलीनगर। फेरी के लिए घर से निकलने के बाद लापता हुआ सब्जी विक्रेता का शव आठवें दिन नवदिया धनेश गांव के निकट तालाब से बरामद हुआ। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

माधोटांडा कस्बा निवासी खलील अहमद (49) मजदूरी करते थे। पिछले कुछ समय से वह सब्जी व फलों का ठेला लगा रहे थे। पुत्र मोहम्मद कलीम ने बताया कि 22 अक्तूबर की सुबह दस बजे पिता खीरा बेचने के लिए साइकिल से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं पहुंचे।
इसके बाद परिजन ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उसके बाद माधोटांडा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। परिजन जनपद के अलावा उत्तराखंड में भी तलाश में जुटे रहे। शुक्रवार सुबह माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव नवदिया धनेश की सीमा में स्थित एक तालाब में खलील का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

शव तीन-चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा था, बुरी तरह से सड़ चुका था। साइकिल नहीं मिल सकी। पुत्र का आरोप है कि पिता की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। तालाब मुख्य मार्ग से काफी अंदर है। एसओ अचल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मृतक का एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।

मृतक खलील अहमद का फाइल फोटो ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें