फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर से निकली बुजुर्ग महिला का पुलिया किनारे पड़ा मिला शव

Sat, 07 Nov 2026 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। घर से निकली बुजुर्ग महिला का शव गांव के बाहर बनी पुलिया के किनारे पड़ा मिला। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिकरहना निवासी रामवती पत्नी शंकर लाल (70) वर्ष आए दिन पड़ोस के गांव पिपरिया मझरा में जाती रहती है। रामवती के छोटे पुत्र कृष्ण कुमार ने बताया कि उसकी मां बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे पिपरिया मझरा जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस घर नही लौटी। शुक्रवार सुबह लोगों ने सिकरहना-पिपरिया मझरा रोड पर पुलिया के किनारे शव पड़ा देखकर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर फारेंसिक टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाए। सीओ पूरनपुर विधि भूषण मौर्या ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें