फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : सभी केंद्रों का फिर से होगा सत्यापन, टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 76 केंद्र बनाए गए हैं। यह केंद्र फाइनल हो चुके हैं। अब फिर से शासन के निर्देश पर इन केंद्रों का सत्यापन कराकर व्यवस्थाओं को परखा जाएगा। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने सात लोगों की टीम बनाईं हैं।
विज्ञापन

22 फरवरी से होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार जिले में 76 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर परीक्षा कराने की क्या तैयारी है, अब इसकी पड़ताल शुरू कराई गई है। बोर्ड के नियमानुसार कैमरे, बैठने के लिए बेंच आदि की पड़ताल टीमें करेंगी। शासन के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सात टीमें गठित की हैं। यह टीमें अपने-अपने ब्लॉक क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का सत्यापन करेंगी। इसकी रिपोर्ट डीआईओएस को दी जाएगी। जहां से शासन को भेजी जाएगी। यदि किसी केंद्र पर आधी अधूरी व्यवस्था है तो उसे भी ठीक कराया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश कुमार चौधरी ने बताया टीमों को जल्द ही सत्यापन रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें