पीलीभीत। शीत ऋतु और कोहरे में सड़क हादसों की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
गांधी सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने जिले में चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर 15 दिन के भीतर सुधारात्मक कार्य पूरे कराने को कहा। उन्होंने कोहरे को देखते हुए मार्गों पर रिफ्लेक्टर युक्त चेतावनी बोर्ड लगाने, स्पीड ब्रेकर, स्ट्रिप और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संवाद