फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एसडीएम के आश्वासन पर भाकियू का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। भाकियू (भानू) के कार्यकर्ताओंं की जमीन की पैमाइश कराकर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर बुधवार से तहसील परिसर शुरू किया गया बेमियादी धरना प्रदर्शन एसडीएम से मोबाइल फोन पर हुई वार्ता के बाद बृहस्पतिवार को समाप्त कर दिया गया। नायब तहसील अभिषेक त्रिपाठी ने धरना स्थल पहुंचकर कार्यकर्ताओं को केला खिलाकर धरना समाप्त कराया। गांव जेठापुर में 28 कार्यकर्ताओं की जमीन पर कब्जा होने के विरोध में ज्ञापन के बाद कार्यकर्ताओं को कब्जा न मिलनेे के विरोध में भाकियू ने बुधवार से तहसील परिसर में बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू किया था। बृहस्पतिवार को एसडीएम से मोबाइल पर हुई वार्ता के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। शाम करीब साढ़े पांच बजे पहुंचे नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी ने धरना समाप्त कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें