फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भाकियू की महापंचायत आज, बेमियादी धरना जारी

Thu, 15 Feb 2024 03:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर रेलवे सटेशन परिसर में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता । संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। रेलवे के अंडरपास रास्तों में जलभराव, किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के विरोध में भाकियू (अराजनीतिक) का रेलवे स्टेशन परिसर में चल रहा बेमियादी धरना-प्रदर्शन बुधवार को 33वें दिन जारी रहा। बृहस्पतिवार को यहां मंडलीय महापंचायत होगी।
विज्ञापन


रेलवे के अंडरपास रास्तों में जलभराव का प्रदर्शनकारी विरोध कर रहे हैं। विरोध को लेकर दुधियाखुर्द रेलवे स्टेशन पर आक्रोशित लोगों ने ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया था। करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन रोकने पर आरपीएफ ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके विरोध में 13 जनवरी से भाकियू का बेमियादी धरना-प्रदर्शन चल रहा है।
रेलवे और अन्य विभाग के उच्च अफसरों को ज्ञापन भी भेजा गया। मगर समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। भाकियू के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को धरना स्थल पर भाकियू की मंडलीय महापंचायत होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें