फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दरोगा पर रिपोर्ट दर्ज न हुई तो भाकियू करेगी आंदोलन

विज्ञापन
पूरनपुर में दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर सीओ को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्
विज्ञापन
पूरनपुर। भाकियू (टिकैत) गुट ने कारगिल शहीद की पुत्री और महिला दरोगा के बीच कोतवाली में हुई मारपीट मामले में दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने के विरोध में सीओ को ज्ञापन सौंपा। रिपोर्ट दर्ज न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


कारगिल शहीद सुरेंद्र सिंह लवाणा की पुत्री पलविंदर कौर का ससुरालियों से दहेज की मांग को लेकर विवाद हो गया था। शहीद पुत्री ने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पलविंदर कौर का ससुराल वालों से समझौता होने पर पुलिस ने मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। 19 मार्च को पलविंदर कोतवाली में दरोगा से फाइनल रिपोर्ट की कॉपी लेने गई थी।
कोतवाली में दरोगा और शहीद की पुत्री में मारपीट हो गई थी। पुलिस ने शहीद की पुत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और शांतिभंग में उसका चालान किया। शहीद की पुत्री ने भी गाली-गलौज कर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए महिला दरोगा के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

भाकियू पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सीओ को ज्ञापन देकर दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने पर रोष व्यक्त किया। ज्ञापन में कहा गया कि महिला दरोगा ने कारगिल शहीद की पुत्री के साथ कोतवाली में मारपीट की है। शहीद की पुत्री पर तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन शहीद की पुत्री की ओर से अब तक दरोगा के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया। ज्ञापन देने पहुंचे भाकियू नेताओं ने एक अन्य महिला को सीओ से मिलवाकर दरोगा पर महिला से 20 हजार रुपये लेने की शिकायत की। ज्ञापन देने वालों में भाकियू के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, युवा के जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी, सत्यपाल वर्मा, नानक सिंह, कमला देवी, बलजीत सिंह, सतेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें