फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भाकियू ने तराई संघर्ष महासंघ के आंदोलन को दिया समर्थन

विज्ञापन
तराई संघर्ष महासंघ को भाकियू टिकैत सहित अन्य पार्टियों का भी समर्थन
विज्ञापन
बिजुआ/महेवागंज। तराई संघर्ष महासंघ का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को दसवें दिन भी जारी रहा। अब तक प्रशासन किसानों की मांगों के संबंध में कोई निर्णय नहीं ले सका है। अब किसानों की निगाहें बुधवार को लखनऊ में होने वाली उच्चस्तरीय बैठक पर टिकी हैं।
विज्ञापन

किसानों के संघर्ष को देखते हुए मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह संधू ने धरनास्थल पर पहुंचकर उन्हें अपना समर्थन दिया। भाकियू के नेता मंगलवार को धरने में भी शामिल हुए। धरना प्रदर्शन करने वाले किसानों की बात सुनकर धरना प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान कर दिया। इसके अलावा लोक जनसंघर्ष पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव और आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश वर्मा ने अपना लिखित समर्थन दिया है।
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पहले ही अपना समर्थन दे चुकी है। अब सभी की निगाहें बुधवार की बैठक में होने वाले फैसले पर टिकी हैं। किसानों का कहना है कि यदि प्रशासन किसानों की मांगें मान लेता है तो धरना समाप्त कर दिया जाएगा। यदि सरकार गोलमोल जवाब देता है तो धरना और तेज किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह संधू ने बताया कि किसानों को समर्थन दिया गया है। सरकार की बुधवार को होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में होने वाले निर्णय के बाद जैसा उचित होगा वैसा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें