फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पेराई सत्र शुरू नहीं होने के विरोध में भाकियू का प्रदर्शन

विज्ञापन
पूरनपुर चीनी मिल गेट पर धरना देकर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता से वार्ता करते डीसीओ और चीनी 
विज्ञापन
पांच दिसंबर से मिल चलाने के लिखित आश्वासन पर माने प्रदर्शनकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुुुर। भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू नहीं करने के विरोध में चीनी मिल गेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। धरनास्थल पर पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी और चीनी मिल जीएम का घेराव किया। जीएम ने चार दिसंबर से मिल चलाने का आश्वासन दिया। तब प्रदर्शनकारियों ने एक दिन का और समय दिया। जीएम ने पांच दिसंबर से मिल चलवाने का लिखित आश्वासन दिया। जिस पर प्रदर्शनकारियों ने पांच तक चीनी मिल न चलने पर छह दिसंबर को फिर धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी। साथ ही प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू करने के लिए 28 नवंबर को पटला पूजन किया गया था, मगर चीनी मिल अब तक नहीं चल सकी। इसके विरोध में शनिवार को भाकियू नेताओं ने चीनी मिल गेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी और चीनी मिल जीएम का प्रदर्शनकारियों ने घेराव किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि पटला पूजन कर अफसर शांत बैठ गए है। गेहूं की बुआई करने वाले किसान गन्ने को औने-पौने दामों में बिक्री करने को मजबूर हैं। मिल के अफसर चीनी मिल को चलाने के लिए तारीख पर तारीख दिए जा रहे है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
चीनी मिल जीएम ने चीनी मिल को चार दिसंबर को चलवाने का आश्वासन दिया। मगर किसानों ने लिखकर देने को कहा। साथ ही एक दिन का समय और देकर पांच दिसंबर तक चीनी मिल को चलाने की बात कही। जीएम ने पांच दिसंबर से चीनी मिल को चलवाने का लिखित आश्वासन दिया। तब प्रदर्शनकारियों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
धरना प्रदर्शन में भाकियू के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, स्वराज सिंह, लालू मिश्रा, गुरप्रीत सिंह, घासीराम, रमेश मिश्रा, रंजीत सिंह, विशंबर दयाल, शिवम वाजपेई शामिल रहे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी बोले - जिनका लेना-देना नहीं, उन्हें क्यों बुलाया शुभारंभ पर
धरनास्थल पर प्रदर्शनकारी किसानों ने अफसरों को खरी-खोटी सुनाई। मंडल उपाध्यक्ष लालू मिश्रा का कहना था कि जिन लोगों का चीनी मिल से कोई मतलब नहीं उनको पटला पूजन में क्यों बुलाया गया। गन्ना मंत्री, विधायक, डीएम भी नहीं आए। शुभारंभ पर उन किसानों को बुलाया जाना चाहिए था। जिनकी जमीन चीनी मिल बनने में गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें